लखनऊ, मार्च 24 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि राज्य सरकार की ओर से परियोजनाओं के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं रखी जा रही है, ऐसे में अब देरी या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाए ताकि प्रदेश में पर्यटन विकास की रफ्तार और तेज हो सके।पर्यटन भवन में हुई इस बैठक में सामने आया कि कुल 1,69,027 लाख रुपये के प्रावधान के सापेक्ष शासन द्वारा 1,33,920 लाख रुपये (करीब 79 प्रतिशत) की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं, 1,24,757 लाख रुपये के बजट आवंटन के मुकाबले 24 मार्च 2026 तक 1,11,511 लाख रुपये से अधिक (लगभग 89 फीसदी) व्यय कर लिया गया है। मंत्री ने विभा...