नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अगर आप उन निवेशकों में हैं जो IPO पर दांव लगाकर कमाई करने का इरादा रखते हैं तो पैसे का इंतजाम कर लीजिए। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सेबी ने आठ बड़ी कंपनियों के IPO को हरी झंडी दे दी है। इनमें कोयला खनन, वित्तीय सेवाएं, डिफेंस, फिनटेक, आभूषण कारोबार से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं।महानदी कोलफील्ड्स IPO कोल इंडिया की ओडिशा स्थित सब्सिडियरी, सरकारी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) को अपने प्रस्तावित IPO के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसमें कंपनी के प्रमोटर कोल इंडिया लिमिटेड अपने 66,18,36,300 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। ऑफर फॉर सेल की वजह से इससे जुटाई गई पूरी रकम शेयर बेचने वाले प्रमोटर, कोल इंडिया को मिलेगी।वेरिटास फाइनेंस IPO नॉन-...