नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- मिर्जापुर द मूवी फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज था और जब मिर्जापुर मूवी रिलीज हुई तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन अब नोवलिस्ट और कम्यूनिस्ट शोभा डे ने मिर्जापुर द मूवी को लेकर अपना रिव्यू दिया है और उनका रिव्यू पॉजिटिव नहीं बल्कि नेगेटिव है।मिर्जापुर द मूवी को लेकर शोभा ने क्या कहा शोभा मिर्जापुर का रिव्यू करते हुए कहती हैं, 'मैंने अभी मिर्जापुर द मूवी देखी है। मैं बस ये कहूंगी कि ऐसी फिल्म को नहीं बनना चाहिए। मैंने सीरीज नहीं देखी थी, लेकिन मैं काफी एक्सपेक्टेशन के साथ मूवी देखने गई थी क्योंकि इसको लेकर काफी हाइप था। लेकिन जब मैंने फिल्म देखी तो मैं यही सोचती रही कि ये क्या हो रहा है।' यह भी पढ़ें- थिएटर के बा...