जयपुर, अगस्त 8 -- दिल्ली से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में करीब 49 मिनट की देरी पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एयरलाइन की व्यवस्था और जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। बेनीवाल का आरोप है कि फ्लाइट के पायलट के समय पर नहीं पहुंचने के कारण विमान निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर एयरलाइन के साथ केंद्र सरकार की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इंडिगो ने जवाब देते हुए दिल्ली में भारी बारिश और ट्रैफिक जाम को फ्लाइट में देरी की वजह बताया है।8:20 बजे उड़ान भरनी थी, 9:09 बजे दिल्ली से रवाना हुई फ्लाइट हनुमान बेनीवाल के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6131 को दिल्ली से रात 8:20 बजे जयपुर के लिए रवाना होना था। लेकिन विमान निर्धारित समय पर उड़ान नही...