पैसेंजर ट्रेन से कटकर किशोर की मौत
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़। फूलपुर के विशेखापुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे किशोर की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। विशेखापुर गांव निवासी मनीष (16 वर्ष) पुत्र घनश्याम शुक्रवार की सुबह घर से शौच जाने के लिए निकला था। ग्रामीणों का कहना है कि वह कान में ईयरफोन लगाकर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान शाहगंज से बलिया जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.