बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच,संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कोरोना महामारी में बंद की गई पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पैसेंजर ट्रेन बंद होने से दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे बोर्ड के इस फैसले पर सभी ने खुशी जताई है। रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में बंद पड़ी 55061 व 55062 नकहा जंगल-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी है। ट्रेन का संचालन शुरू होने से बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और बाराबंकी के दैनिक यात्रियों को लखनऊ आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 55061 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह करीब 9:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं 55062 पैसेंजर ट्रेन डालीगंज से शाम 5:20 बजे रव...