पैसेंजर ट्रेन में महिला यात्री के गले से सोने की चेन चोरी
मुंगेर, जून 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। धरहरा से जमालपुर आ रही एक महिला यात्री के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया। घटना के बाद पीड़िता रेल थाना जमालपुर पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार महिला यात्री शोभा रानी पैसेंजर ट्रेन से धरहरा से जमालपुर आ रही थीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ थी। यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की आशंका नहीं हुई, लेकिन जमालपुर स्टेशन पहुंचकर जैसे ही वह प्लेटफॉर्म पर उतरीं, उन्हें अपने गले में पहनी सोने की चेन गायब मिली। इसके बाद उनके होश उड़ गए। महिला ने तत्काल ट्रेन के डिब्बे में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की और काफी देर तक चेन की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.