मुंगेर, मई 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। कियूल रेलवे स्टेशन पर गया जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक छह वर्षीय बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने जमालपुर रेल थाना पहुंचकर शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई रही है। रेल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण सूत्रों ने बताया कि जमालपुर निवासी किशोर राउत अपने परिवार के साथ क्यूल स्टेशन से गया पैसेंजर ट्रेन पकड़कर जमालपुर लौट रहे थे। इसी दौरान भीड़भाड़ और अफरा-तफरी के बीच उनका छह वर्षीय पुत्र ओम राउत ट्रेन में चढ़ रहा था। तभी किसी अज्ञात चोर ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट उड़ा लिया। परिजनों को चोरी की जानकारी तब हुई जब ट्रेन कियूल स्टेशन से खुल चुकी थी।

परिवार की प्रतिक्रिया अचानक बच्चे के गले से लॉकेट ...