फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- फर्रुखाबाद। कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही एक पैसेंजर ट्रेन में बुधवार देर शाम नेग मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रेन में सफर कर रहे कुछ किन्नरों और यात्रियों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई, जिसमें दो यात्री घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 45 मिनट तक रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना का विवरण ट्रेन जब हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची तो कुछ किन्नर यात्रियों से नेग मांग रहे थे। इसी दौरान कुछ यात्रियों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट के बाद चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई और यात्री इधर-उधर भागन...