पैसेंजर ट्रेन के आगे बैठ युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
बेगुसराय, जुलाई 31 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी तेघड़ा रेलखंड के गुमटी संख्या 7 बी के निकट शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर बैठ एक युवक ने लगभग आधे घंटे से अधिक जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान रेल परिचालन लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक बरौनी जंक्शन से बरौनी समस्तीपुर मेमो ट्रेन खुलकर जैसे ही पश्चिमी गुमटी पहुंचने वाली थी कि लोको पायलेट की नजर रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक पर पड़ी।
घटना का विवरण लोको पायलेट ने सूझ बुझ से ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। उसके बाद भी युवक ट्रेन के इंजन के सामने ही बैठा रहा। इतना ही नहीं बैठ कर बिस्कुट खाता रहा। उसके बाद कभी इंजन पर तो कभी कोच में चढ़ने लगा। ट्रेन बरौनी जंक्शन से खुलने के कारण धीमी गति से थी, अगर ट्रेन स्पीड में होती तो कोई बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। लोको पायलट ने वाकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.