मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर। आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने सोमवार को नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बोगी में सफर कर रहे नौ पुरुषों यात्रियों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जुर्माना वसूला गया। फिर इन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आरपीएफ ने बताया कि सोमवार होने की वजह से पैसेंजर ट्रेनों में अधिक भीड़ थी। महिला कोच में बड़ी संख्या में पुरुषों यात्रियों के चढ़ने की शिकायत मिली। इसके बाद आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म सात पर आई पैसेंजर ट्रेन में अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.