पीलीभीत, फरवरी 14 -- पूरनपुर। पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे पैसेंजर ट्रेन पीलीभीत से पूरनपुर आ रही थी। प्रसादपुर हाल्ट के पास 35 वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.