गाजीपुर, नवम्बर 25 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फरिदहा हॉल्ट पर स्थानीय गांव निवासी 76 वर्षीय इंद्रदेव यादव पुत्र कमलेश यादव की मंगलवार की शाम पांच बजे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार इंद्रदेव प्रतिदिन की तरह शाम को खेत देखने गए थे। नीचे पानी भरने के वजह से रेलवे पटरी पार कर खेत में जा रहे थे। जैसे ही वह पटरी के पास पहुंचे ही थे कि गाजीपुर से जौनपुर जा रहे तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे वह रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े जिससे सिर में गंभीर चोट आई। जब तक लोग समझ पाते तब तक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोते विलखते रेलवे फाटक पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.