बेगुसराय, मार्च 1 -- बरौनी, निज संवाददाता। होली पर्व पर देश भर में काम करने वाले जिले के कामगार अपने-अपने घर लौट रहे हैं। इस कारण पैसेंजर ट्रेनों में भी भीड़ काफी बढ़ गयी है। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर आदि जगहों से बरौनी आने वाली ट्रेनें भी खचाखच भरी हुई आ रही हैं। हाल यह है कि ट्रेनों में बैठने वाली सीट के अलावा ट्रेन के अंदर सामान रखने वाले स्थान पर भी लोग बैठे रहते हैं। उसके बाद आने-जाने वाले रास्ते व दोनों सीट के बीच वाली जगह में भी लोग खड़े हो कर यात्रा कर रहे हैं। दोनों ओर की सीटों के बीच और आने-जाने वाले रास्ते के अलावा शौचालय व गेट के आसपास भी यात्रियों के खचाखच भरे होने के कारण लोगों के लिए ट्रेन में चढ़ना भी मुश्किल हो रहा है। यात्रियों की भीड़ के बीच ट्रेन के अंदर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। गेट पर भी बहुत सारे यात्री लटके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.