भागलपुर, मार्च 22 -- जगदीशपुर प्रखंड के टिकानी स्टेशन और जगदीशपुर हॉल्ट के बीच में शनिवार को दो ट्रेन के एक ही पटरी पर आ जाने की अफवाह फैल गई। जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि रेलकर्मियों का कहना है कि सामान्य व्यवस्था के तहत एक ट्रेन को यार्ड में साइड किया जा रहा था। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोग वापस लौटें। बताया जा रहा है कि एक पैसेंजर गाड़ी टिकानी स्टेशन से खुली थी। इसके थोड़ी देर में ही पीछे से एक मालगाड़ी को भी यार्ड में शंटिंग किया जाने लगा। इसके लिए मालगाड़ी को यार्ड शंटिंग लाइन में बैक करने के लिए उसी लाइन में थोड़ा आगे किया जा रहा था, जिससे लोगों को लगा कि दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर जा रही है, जिससे हादसा हो सकता है। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं स्टेशन मास्टर ने बताया कि यह एक नॉर्मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.