पैसिफिक शूटिंग क्लब के 10 खिलाड़ियों ने प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
बरेली, जुलाई 1 -- पैसिफिक शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में क्लब के 10 निशानेबाजों ने निर्धारित एमक्यूएस प्राप्त कर आगामी प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं क्लब की होनहार निशानेबाज चाहक भारद्वाज ने 25 मीटर .22 स्टैंडर्ड पिस्टल (जूनियर वुमेन वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में अजितेश राजावत (382/400), दर्श पाठक (367/400), रोहन रस्तोगी (365/400), मानसी सिंह (306/400), अर्श मिश्रा (325/400), कृष्णा राठौर (312/400), कार्तिक मौर्य (336/400), रुद्र राज (331/400) सहित कुल 10 खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.