देहरादून, जुलाई 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सहस्रधारा रोड, पैसिफिक गोल्फ एस्टेट के सामने एक 36 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।आईटी पार्क चौकी इंचार्ज प्रवेश रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह 112 कंट्रोल रूम को रजनी देवी ने घटना की सूचना दी थी। महिला ने मृतक की पहचान अमित दास (36) पुत्र कसल दास, निवासी बुरांसखंडा के रूप में की और उसे अपना रिश्ते का देवर बताया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक अमित पेशे से ड्राइवर था और उसकी पत्नी नहीं थी। वह...