पैसा हड़पने की नीयत से लूट की झूठी रिपोर्ट का पुलिस ने किया खुलासा
गोड्डा, सितम्बर 8 -- मेहरमा, एक संवाददाता। अंचल क्षेत्र अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के चौरा-धनकुड़िया गांव के पास चार अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर 1.31 लाख रुपये लूट लिए जाने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि लूट की घटना वास्तव में फर्जी थी और कंपनी के कर्मचारी ने ही रुपये हड़पने की नीयत से पूरी कहानी गढ़ी थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.22 लाख रुपये नकद, वीवो वी 27 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आईआईएफएल समस्ता माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड, कहलगांव शाखा में कार्यरत शंभू कुमार शर्मा, पिता अजय शर्मा, निवासी डोमन खुटहरी, थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर ने 6 सितंबर की रात बलबड्डा थाना क्षेत्र के चौरा-धनकुड़िया के पास चार अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्टल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.