बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्लॉट देने की डील तय करने के बाद मुकरने के मामले में मुंडेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि लखनऊ में प्लाटिंग के बाद डील तय हुई और भुगतान भी बताए गए व्यक्ति के खाते में कर दिया गया। लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्लॉट नहीं दिया गया। प्लॉट नहीं मिलने पर पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। मुंडेरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मूड़ाडीहा निवासी बृजेन्द्र कुमार उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षियों ने लखनऊ तहसील के लौलाई गांव में एक गाटा संख्या की प्लाटिंग करने की बात उनसे बताई। साथ ही अपने गोल शिवांशु के खाते में भुगतान करने को कहा था। आरोप है कि विपक्षियों ने प्लाटिंग करने के बाद जो प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.