बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक किशोरी को पैसा लेकर बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप कि अपने रिश्तेदार के घर देखभाल के लिए बुलाई गई किशोरी को गलत नीयत से एक व्यक्ति को बेच दिया गया। उसने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अशोक और ओमधर के खिलाफ नाबालिग को वेश्यावृत्ति, अवैध यौन संबंधों जैसे अनैतिक उद्देश्य के लिए बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके एक रिश्तेदार ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण देखभाल के लिए उनकी लड़की को बुलाया। गत 18 मार्च को वह रिश्तेदार के घर से अपनी बेटी को वापस लाने के लिए गए। उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.