नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बड़े परिवारों के लिए आज भी MPV यानी मल्टी पर्पस व्हीकल ही सबसे प्रैक्टिकल चॉइस बनी हुई है। साल 2026 में भी इनका क्रेज कम नहीं हुआ है। इनमें मिलने वाला स्पेस और आराम किसी दूसरी कार में मिलना मुश्किल है। भारत का MPV सेगमेंट अब और भी दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, अगले कुछ महीनों में मारुति से लेकर टोयोटा और किया जैसे ब्रांड्स अपनी नई गाड़ियां उतारने की तैयारी में हैं। इनमें पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ अब हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक का तड़का भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में आने वाली मोस्ट-अवेटेड 7 अपकमिंग 7-सीटर गाड़ी के बारे में विस्तार से।मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट भारत की सबसे चहेती फैमिली कार अर्टिगा अब नए अवतार में आने वाली है। इस साल मारुति इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसमें थोड़े बहुत कॉस्मेट...