प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी अमित गिरि ने पुलिस को तहरीर दी। चार वर्ष पहले गांव के ही धर्मेंद्र गिरी को सात लाख रुपये उधार दिया था। अब तक उधार दिया पैसा वापस नहीं किया। आरोप है कि अपने गुर्गों को भेजकर उसको डराते धमकाते हैं और पैसा नहीं मांगने का दबाव बनाते हैं। थाने जाने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित अमित गिरी की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेन्द्र गिरि और उनके मुंशी ऋषि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...