जहानाबाद, फरवरी 12 -- जहानाबाद। टेनी बीघा के रहने वाले एक चालक के घर से लापता हुए कई दिन बीत गए लेकिन उसका कुछ भी आता पता नहीं चल पाया है। इस संदर्भ में लापता चालक पवन कुमार के पिता शतन पासवान ने नगर थाने की पुलिस को शिकायत देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहां है कि उनका पुत्र डॉक्टर का गाड़ी चलाता है। 8 फरवरी को मेरा पुत्र पवन कुमार घर से बोलकर निकाला कि मैं डॉक्टर साहब के यहां पैसा मांगने जा रहा है लेकिन उस दिन घर वापस नहीं आया। सूचक का आरोप है कि एक अनजान नंबर से जान मारने की धमकी मिल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.