मऊ, मई 11 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के खीरीकोठा गांव में पिछले दिनों पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पैसा मांगने पर दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। बलिया जनपद के बीबीपुर (बेल्थरारोड) निवासी राकेश भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विगत आठ मई को खीरीकोठा निवासी आलोक मल्ल से जब उन्होंने अपने पैसे मांगे, तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- सामान का पैसा मांगने पर मारपीट पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात नामजद केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...