पटना, मार्च 8 -- राज्य में स्नातक उत्तीर्ण डेढ़ लाख छात्राओं को 50-50 हजार की दर से प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिली है। हालांकि, वित्त विभाग ने इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग को 750 करोड़ की राशि जारी की है। छात्राओं के बैंक खाते में राशि भेजने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने लगभग सभी प्रक्रिया पूरी भी कर ली है, बावजूद राशि की निकासी में परेशानी हो रही है। संशय है कि प्रोत्साहन योजना की यह राशि कहीं मार्च बंदी (मार्च क्लोजिंग) में न फंस जाए। स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं लगभग डेढ़ साल से प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं। राशि की निकासी में देरी होने की स्थिति में इन छात्राओं को योजना के लाभ के लिए और अधिक इंतजार करना होगा। जल्द राशि निकासी नहीं हुई तो नए वित्तीय वर्ष में राशि निकासी की प्रक्रिया पूरी करने में देर हो सकती है। उच्च शिक्षा विभाग ने इ...