पैसा नहीं सम्मान के भूखे होते हैं चिकित्सक: डा. संतोष
बलिया, अक्टूबर 4 -- बलिया, संवाददाता। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के नवगठित कार्यकारिणी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि डॉक्टर पैसे का नहीं बल्कि सम्मान का भूखा होता है। उन्होंने पिछले दिनों चिकित्सकों के साथ हुई कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चिकित्सक को अगर धरती का भगवान कहा जाता है तो उनकी गरिमा का भी ख्याल रखा जाना चाहिये। उन्होंने भरोसा दिया कि डॉक्टरों के मान-सम्मान के लिए हर समय तत्पर रहूंगा। कहा कि सभी चिकित्सकों के सहयोग से संगठन को और मजबूत किया जायेगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभय नारायन राय ने कहा कि चिकित्सकों के सभी तरह की समस्यों के निस्तारण का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने डॉक्टरों से पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करने की अपील किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन महासचिव डॉ शरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.