बोकारो, जनवरी 6 -- इस्पाकर्मियों व ठेकाकर्मियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सोमवार को एसएमएस 2 व सीसीएस के मुख्य महाप्रबंधक दीप कुमार सक्सेना के साथ झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी के नेतृत्व में बैठक हुई। विभागीय शाखा कमेटी के सदस्यों के साथ सभी समस्याओं पर सकारात्मक वार्ता हुई। जिसमे ईएल बोनस का पैसा नही लोटाने वाले दो मजदूरों दिलीप बाउरी और विकाश कुमार महतो को काम से निकाल दिया था। जिसे मेडिकल, सेफ्टी कर चूके दिलीप बाउरी को दो दिन के भीतर काम पर वापस बुला लिया जायगा। जबकि विकाश कुमार महतो को मेडिकल, सेफ्टी कराकर जनबरी माह के भीतर काम पर वापस लाया जायगा। अंत में बी के चौधरी ने कहा जिस तरह ठेकाकर्मियों का मनी कट के कारण काम से निकालना व सुरक्षा व अन्य मांगो पर सीजीएम की ओर से निर्णय लिया गया व...