गोरखपुर, मार्च 12 -- चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के शत्रुघनपुर नोनिया टोला निवासी गोविंद चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व वह ग्लोरिया चौराहा से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव का अंशुमन चौहान उर्फ दीवाना उससे पैसा मांगने लगा। मना करने पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडा से हमला कर दिया। फिर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...