बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटे पर मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाया है। इसी थानाक्षेत्र के चैनपुर निवासी कमला देवी पत्नी रामप्रीत का आरोप है कि गत 13 मार्च को मुंडेरवा रेलवे क्रासिंग के पास रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा दीपक उनसे पैसा मांग रहा था। उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उसने अपशब्द कहते हुए उन्हें मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखा तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.