आगरा, मार्च 15 -- लॉटरी ग्रुप और जमीन में निवेश के नाम पर पैसा दोगुना करने का झांसा देकर युवक से पैसा ठगने का मामला सामने आया है। सैपऊ कौलारी राजस्थान निवासी दिलीप की शिकायत पर जगदीशपुरा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलीप ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में आगरा के आवास विकास कालोनी जगदीशपुरा निवासी महेश कुमार वर्मा, उसकी पत्नी उषा, बेटे विनय और विनीत ने उसे लॉटरी डे ग्रुप और जमीन में निवेश कर दो साल में रकम दो गुनी करने का लालच दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने उसे एक ग्रुप में शामिल कर लिया। हर महीने उसके घर आकर 10 हजार रुपये की किस्त लेते रहे। पीड़ित के अनुसार पूरी रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। जब कई बार पैसे मांगे तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि महेश वर्...