निज संवादददाता, अप्रैल 12 -- बस्ती जिले की वाल्टरगंज थाना पुलिस ने स्वॉट और सर्विलांस की मदद से नकली नोट की मदद से ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने पांच शातिरों को 4.20 लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़ा है। आरोपितों में एक नेपाल, जबकि अन्य आरोपी महराजगंज, संतकबीरनगर और बलरामपुर के रहने वाले हैं। पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी श्यामकांत ने खुलासा किया कि सूचना पर शनिवार को वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बक्सई घाट पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन बाइक पर सवार पांच आरोपितों को दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से 500 और 200 रुपये के नोटों की पांच-पांच और सौ रुपये की सात गड्डियां मिलीं।पैसा डबल करने का लालच देते थे पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बैंक के आसपास घूमकर ग्राहकों को दोगुना पैसा देने का लालच देते थे। और फिर नकली नौट...