बलिया, मार्च 31 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। युद्ध के बाद पैदा हुए हालातों के बीच रसोई गैस के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों की दिक्कतें कायम हैं। जिले में संचालित पेट्रोल पम्पों को डिपो के स्तर से आपूर्ति भी नहीं दी जा रही है। सलेमपुर लोकसभा के सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' ने इस मुद्दे को सदन में उठाते हुए समाधान की मांग की है। सांसद ने बलिया के साथ ही देवरिया में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित होने के गंभीर मामले को उठाते हुए संबंधित विभागों का ध्यान आकृष्ट किया है। इस संबंध में पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है, ताकि आम लोगों, किसानों और परिवहन व्यवस्था को राहत मिल सके। सांसद ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से डिपो स्तर पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित अथवा रोक दी गई है। इसके चलते दोनों जनपदों के कई पेट्रोल पंप पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.