पैलेट गन बयान पर बैकफुट पर महबूबा मुफ्ती, माफी मांगकर बोलीं- एक शब्द छूटने से हुई गलतफहमी
श्रीनगर, जुलाई 28 -- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगते हुए बैकफुट पर आ गईं। उन्होंने कश्मीर में पैलेट गन और बल प्रयोग को लेकर दिए गए अपने बयान से उत्पन्न गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की और स्पष्ट किया कि एक शब्द छूट जाने से पूरी बात का मतलब बदल गया। पीडीपी के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी के जंतर-मंतर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर मेरी बातों से कोई आहत हुआ है, तो मैं माफी मांगती हूं। मेरा कोई इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर आईं थीं। उस दिन वे परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.