नई दिल्ली।, जुलाई 29 -- 20 जुलाई को नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) और दंगा रोधी ड्रिल का पूरी तरह पालन किया गया था। इनमें पैलेट गन जैसे साधनों का अधिकृत इस्तेमाल भी शामिल था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में सीआरपीएफ के सूत्रों के हवाले से बताया कि उसकी दंगा-रोधी इकाई, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की प्रतिक्रिया की गहन जांच से स्पष्ट होता है कि बल प्रयोग के निर्धारित क्रम का पालन किया गया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंप एक्शन गन (पैलेट गन) का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के रूप में तभी किया गया, जब सार्वजनिक घोषणाएं, आंस...