फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- शमसाबाद, संवाददाता। गंगा कटरी के पैलानी गांव में कटान जोरों के साथ चल रहा है। चार घरों पर कटान का खतरा मंड़रा रहा है। कई लोग बेघर हो चुके हैं। बढ़ते कटान को लेकर ग्रामीणों की नींद उड़ गयी है। गंगा के किनारे हनीसा, सिरौंजा समेत कई लोगों के घर कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। इससे यह लोग बेघर हो गये हैं। हालात को देखते हुये ग्राम प्रधान जुबैर ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा का कटान तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। कई अन्य घर भी इसकी जद में आ रहे हैं। कसीम, लाला समेत चार ग्रामीणों के मकानों को कटान से खतरा हो रहा है। यह मकान कटान के नजदीक बढ़ रहे हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों की नींद हराम हो गयी है। कटान का असर खेतों पर भी पड़ रहा है। इसमें तैयार होती गेहूं की फ...