पैलानी और कैलियाई में परकोपाइन से रुकेगी गंगा की कटान
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- शमसाबाद, संवाददाता।गंगा किनारे बसे पैलानी दक्षिण और कैलियाई गांव को कटान से बचाने के लिए परकोपाइन का निर्माण कराया जायेगा। पैलानी दक्षिण में गंगा किनारे सिंचाईिवभाग की ओर से काम शुरू करा दिया गया है। इन दोनों ही गांवों में परकोपाइन के निर्माण पर पांच करोड़ से अधिक का खर्चा आयेगा। इसके बनने के बाद दोनों गांव कटान से बच सकेंगे। अब जब काम शुरू हुआ तो ऐसे में ग्रामीणों की उम्मीद जाग गयी है। जून माह तक काम पूरा होगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि पैलानी दक्षिण में चार करोड़ से अधिक और कैलयाई मे सवा करोड़ के आस पास कटान रोकने के लिए परकोपाइन लगाये जाने की मंजूरी जो पूर्व में मिली थी उस पर पैलानी दक्षिण में काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों ही गांव में कटान रोकने के लिए पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.