पैर में गोली लगने से गो-तस्कर घायल, साथी फरार
रामपुर, जून 3 -- शहजादनगर थाना पुलिस की गो-तस्कर के साथ मुठभेड़ हो गई। गो-तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में गो-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस बीच उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल गो-तस्कर को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि,उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि पकड़ा गया गो-तस्कर जुठिया गांव निवासी समीर है। जबकि,फरार साथी अखलाक है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.