रामपुर, मार्च 5 -- शाहबाद। पैर फिसलने से अधेड़ सीढ़ियों से लुढ़ककर नीचे आ गिरा। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया जा रहा था, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। हादसा बुधवार को गांव मीरापुर में हुआ। गांव निवासी धर्म सिंह छत पर टहल रहा था। परिजनों के मुताबिक नीचे आते वक्त उसका पैर सीढ़ियों पर फिसल गया और वह लुढ़कता हुआ नीचे आ गिरा। हादसे में उसके सिर व शरीर में अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। उसे शाहबाद सीएचसी ले जाया गया, जहां थोड़ी देर उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.