उन्नाव, मार्च 7 -- पुरवा, संवाददाता। शौच के समय मासूम का पैर फिसलने से शुक्रवार शाम शारदा नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मासूम को नहर से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा के दलीगढ़ी मोहल्ला के रहने वाले 7 वर्षीय प्रियांशु पुत्र स्व. राकेश शुक्रवार शाम घर से नित्य क्रिया की बात कहकर निकला था। प्रियांशु मोहल्ले से थोड़ा ही दूर शारदा नहर पुरवा ब्रांच के पास पहुंच कर शौच क्रिया कर रहा था। तभी उसका पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। प्रियांशु को पानी में डूबता देख आसपास के लोगों ने पानी में कूदकर प्रियांशु को बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंची मां शशि बेटे का शव देख बेहाल हो गई। शशि ने बताया कि पति की बीमारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.