पैर फिसलने से नदी में गिरा युवक, डूबने से मौत
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- भीरा थाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव में सोमवार सुबह शारदा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक के मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा। भीरा थाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव निवासी 33 वर्षीय किसान धर्मेश सोमवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने शारदा नदी किनारे गया था। वह नदी के किनारे-किनारे चल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज धार में बहता चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने धर्मेश को डूबते देख शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, वह काफी दूर जा चुका था। यह भी पढ़ें- मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत काफी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने लगभग आधे घंटे बाद शव नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची भीरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.