पैर फिसलने से तालाब में डूबी महिला, मौत
रामपुर, जून 13 -- मिलकखानाम थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से महिला की मौत हो गई। महिला घर के सामने रास्ते में टहल रही थी और पैर फिसलने से हादसे का शिकार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने परिजनों से पोस्टमार्टम करने की बात कही। लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही से साफ इनकार कर दिया। पंचनामें के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। हादसा थाना क्षेत्र के शादी नगर हजीरा गांव का है। गांव निवासी जसवंत सिंह की पत्नी रामवती उम्र 62 वर्ष शुक्रवार दोपहर बाद घर के बाहर रास्ते में टहल रही थी। टहलते समय महिला का पैर फिसला तो वह तालाब में जा गिरी। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण महिला पानी में डूबने लगी। पास खड़े लोगों ने महिला को डूबते देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस पड़ोस के तमाम लोग मौके पर आ गए। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.