चित्रकूट, अप्रैल 2 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के रेहुंटिया गांव में गुरुवार को सुबह अचानक पैर फिसलने से तालाब में गिरे किसान की डूबने से मौत हो गई। गेहूं की फसल का बोझ बांधने के लिए किसान बंधन भिंगोने तालाब में गया था। किनारे चप्पल व गमछा मिलने के बाद परिजनों ने तालाब में खोजबीन की। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ।रेहुंटिया निवासी 45 वर्षीय किसान रामू सिंह गुरुवार को सुबह अपने खेत में गेहूं की फसल काटने गया था। सुबह करीब नौ बजे कटी फसल का बोझ बांधने के लिए वह गेहूं के हल्के हरे पेड़ों को बंधन के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए तालाब में भिंगोने पहुंचा। अचानक पैर फिसलने से रामू तालाब में गिर गया। तालाब की गहराई अधिक होने की वजह से वह डूब गया। आसपास कोई व्यक्ति मौजूद भी नहीं था। काफी देर तक जब रामू वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता...