पैर फिसलने से ट्रेन से गिरा युवक, मौत
हाथरस, सितम्बर 18 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गुहाना चौकी के निकट गुरूवार को पैर फिसलने से युवक ट्रेन से गिर गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगदीश 40 पुत्र चरण सिंह निवासी नया नगला थाना कोतवाली सासनी मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का परिवार का पालन पोषण करता था। वह गुरुवार की सुबह सासनी रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए था। जैसे ही ट्रेन गुहाना चौकी के पास पहुंची, जगदीश का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों में से किसी ने मृतक की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और जगदीश का शव देखकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.