मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर भाई से मिलने आई बहन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को महिला अपने पति व पौते के साथ वापस घर जा रही थी। चपेट में आने से महिला के दोनों पैर कट गए थे, जिसे जिला अस्पताल में लाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव मंधोर निवासी सुनीता पत्नी ओमपाल दो दिन पूर्व अपने भाई कृष्ण कुमार निवासी गांधी नगर थाना नई मंडी से मिलने आई थी। रविवार को वह अपने पति ओमपाल व पौते अर्जुन के साथ घर वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आई थी। दोपहर के समय मेमो एक्सप्रेस में चढ़ते समय अचानक महिला का पैर फिसल गया, जिससे महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसके दोनों पैर कट गए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से महिला के परिजनों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.