देवरिया, मार्च 19 -- मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर मझौलीराज के चौबे टोला में बुधवार सुबह छत से गिर कर एक महिला की मौत हो गई। महिला कपड़े फैलाने के लिए छत पर गई थी। मझौलीराज के चौबे टोला निवासी व भागड़ा भवानी मंदिर के पुजारी परमहंस पाण्डेय की बहू दुर्गावती देवी (45) पत्नी अजय पाण्डेय उर्फ मौनी बाबा सुबह धुले कपड़े फैलाने छत पर गई थीं।इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर घर चले आए। मृतिका की एक बेटी गुड़िया व बेटा नंदलाल है। घटना के बाद ससुर...