सोनभद्र, दिसम्बर 24 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में मंगलवार की रात पैर फिसलकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह कुएं पर पानी भरने के लिए गया था। बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव निवासी 28 वर्षीय अजय पुत्र मटुरन मंगलवार की रात में कुएं से पानी भरने गया था। पानी भरने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिर गया और शोर मचाने लगा। जब तक परिवार के लोग शोर सुन पहंुचते वह गहरे पानी में चला गया। रात भर ग्रामीणों ने शव निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह निकल नही पाया। बाद में सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृत युवक के पिता मटुरन की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्दी भेज दिया। मृतक की पत्नी सुनीता का रो रो कर बुरा हाल रहा। मृतक की ढेड वर्ष की एक बच्ची है। बभनी थाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.