मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- जानसठ मोहल्ला सराय तुलसीराम की मुस्लिम बस्ती में सात वर्ष के बालक शाहबान का अचानक पैर फिसलने से वह कच्चे रास्ते के पास करीब तीन-चार फुट नीचे रखे हाइटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। करंट से झुलसे शाहबान की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, विद्युत ट्रांसफार्मर हटवाने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजकुमार भारती और सीओ रुपाली राय ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।कस्बे के मोहल्ला सराय तुलसीराम की मुस्लिम बस्ती में हाईटेंशन विद्युत लाइन पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। विद्युत ट्रांसफार्मर बराबर में स्थित कच्चे रास्ते का मिट्टी से भराव होने से विद्युत ट्रांसफार्मर कर...