सोनभद्र, मार्च 10 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में सोमवार की रात कुंए में गिरकर डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। कोंगा गांव निवासी 36 वर्षीय भैरोनाथ खरवार पुत्र रामप्रसाद खरवार रात में कुंए से पानी भरते समय गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि वह रात में कुंए पर पानी लेने गया था। पानी भरते समय कुंए पर रखी लकड़ी टूट गई और वह कुंए में जा गिरा। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो उसे देखने निकले। इधर उधर देखा गया लेकिन कहीं नहीं दिखा। कुंए पर उसके चप्पल और कपड़े मिले। उसके आधार पर कुंए में तलाशने लगे। घंटों बाद उसका शव कुंए में मिला। शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.