फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। जिले में वायरल संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रत्येक दिन 1500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि 800 से अधिक पुराने मरीज भी इलाज करा रहे हैं। पिछले पांच दिन से कभी बारिश तो कभी बूंदाबांदी के साथ तेज धूप भी निकल रही है। जिससे रात के समय सर्दी का एहसास होने लगा है। जबकि दिन में तेज धूप होने से लोग पसीने से तर-बतर हो जाते हैं। बदलते मौसम के कारण बीमारियां पैर पसारने लगा हैं। मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, पेट दर्द, सांस फूलने और सीने में जकड़न की समस्या लेकर आ रहे हैं। ओपीडी के बाद इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ उमड़ ...