देवरिया, जून 13 -- UP News: यूपी के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मदनपुर क्षेत्र में मनबढ़ों ने दो युवकों को बागीचे में ले जाकर पीटा। थूक कर चटवाया और पैरों पर सिर झुकाकर माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दूसरा पीड़ित वाराणसी का रहने वाला उसका साथी है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पार्श्व संगीत भी चल रहा है। कुछ मनबढ़ दो युवकों को मारपीट रहे हैं। मार खा रहे दोनों युवक पैर पर गिरकर माफी भी मांगते दिख रहे हैं। वीडियो में गाली के साथ सुपरइंपोज कर लिखा गया है, 'बोला था हमसे दुश्मनी भारी पड़ेगी, ऐसे ही रेले जाओगे पारी-पारी, बाप-बाप होता है।' पीड़ितों में ...